टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने दीवान स्पोर्ट्स क्लब पर 90 रन से जीत दर्ज की





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित लक्ष्य क्रिकेट ग्राउंड बी पर खेली जा रही टीपीजी क्रिकेट लीग में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी को पहले लीग मैच में आयान जीत मिली। टीम ने दीवान स्पोर्ट्स क्लब पर 90 रन से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जो सही साबित हुआ। टीम ने स्कोर बोर्ड पर निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर 369 रन का विशाल स्कोर टांग दिया। कप्तान उदय शर्मा ने 116 गेंद पर 194 रन की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 17 चौके व 15 छक्के लगाए। मोहम्मद अजहान ने 54 गेंद पर 78 रन बनाए। नितेश कुमार गुप्ता ने सबसे अधिक 4 लिए। 

जावेद खान को 2 विकेट मिले। 370 रन के लक्ष्य के जवाब में एक समय दीवान स्पोर्ट्स क्लब का स्कोर 21 ओवर में 3 विकेट 192 रन था और टीम को जीत का दावेदार माना जा जा रहा था, मगर टीम ने उसके बद 15.5 ओवर में 87 रन पर 7 विकेट गंवा दिए और मैच 70 रन से हार गई। ओपनर भव्य ने शानदार शतक 106 रन लगाया।  विष्णु सिंह ने 46 व विक्रम सिंह ने 44 रन का योगदान दिया। यश अंतिल, विशाल सिंह, आर्यन कौशिक व सक्षम चौधरी कोे 2-2 विकेट मिले। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार उदय शर्मा को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post