गाजियाबाद चैलेंजर्स ने गाजियाबाद टाइंटस को हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड राजनगर एक्सटेंशन पर खेले जा रहे लीजेंडस प्रीमियर लीग सीजन 2 में गाजियाबाद चैलेंजर्स का विजयी अभियान जारी है। टीम ने लीग मैच में गाजियाबाद टाइटंस को 7 विकेट से मात दी। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 161 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान अमल चौधरी ने सबसे अधिक 40 रन बनाए। 

रोहित ने 33, अनूप ने 26 व प्रवीण त्यागी ने 24 रन का योगदान दिया। डॉ ओम आर राही ने 3 व राज मिश्रा ने 2 विकेट लिए। गाजियाबाद चैलेंजर्स ने 15.5 ओवर में 3 विकेट पर 166 रन बनाकर 7 विकेट से आसान जीत प्राप्त की। हर्षित गुप्ता ने 55, नकुल पंडित ने 45 व नवनीत शर्मा ने नाबाद 33 रन बनाए। मोहम्मद आरिफ ने 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच कै पुरस्कार से हर्षित गुप्ता को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post