उत्तराखंड में मानसून ने दी दस्तक,‌ ‌ हरिद्वार में देर रात्रि हो रही वर्षा के कारण लोगों को मिली भीषण गर्मी से निजात,‌ किसानों के चेहरे खिले





रिपोर्ट :- विकास शर्मा  

हरिद्वार :- हरिद्वार में देर रात्रि रुक-रुक के हो रही वर्षा के कारण जहां मौसम खुश गवार हुआ है वही जून माह की भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मंगलवार दे रात्रि से हो रही वर्षा ‌ बुधवार सुबह भी जारी रही जिसके कारण भीषण गर्मी से तीर्थ नगरी ‌ मैं लोगों ने राहत की सांस ली। इसे उत्तराखंड में मानसून की शुरुआत माना जा रहा है। क्षेत्र में हो रही वर्षा  किसानों के लिए राहत लेकर आई है। एक ओर जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं दूसरी ओर धान और गन्ने की खेती कर रहे किसानों को सिंचाई की चिंता से भी काफी हद तक निजात मिल गई।   

क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और खेतों में पर्याप्त नमी आने से खेती के काम में तेजी आने की उम्मीद है। देर रात शुरू हुई बारिश बुधवार को दिनभर रुक-रुककर होती रही। इससे किसानों को सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चलाने में होने वाले बिजली और डीजल के खर्च से राहत मिली।                                            

इस समय गन्ने की फसल को सिंचाई की आवश्यकता थी, जबकि धान की रोपाई भी जोर-शोर से चल रही है। ऐसे में बारिश को किसानों ने बेहद लाभदायक बताया।किसानों के अनुसार बारिश से धान की रोपाई के लिए खेतों में पर्याप्त पानी उपलब्ध हो गया है, जिससे फसल को फायदा मिलेगा।  वर्षा के कारण धान और गन्ने की फसल के अलावा पशुओं के लिए बोए गए हरे चारे की फसल के लिए भी लाभकारी साबित होगी। इससे किसानों की सिंचाई पर होने वाला खर्च कम होगा और खेती की लागत में भी कमी आएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post