मिगसन मार्वल्स इलेविन को 5 विकेट से जीत मिली





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- एसबी चैंपियंस ट्रॉफी में देशी बुल्स क्रिकेट क्लब व मिगसन मार्वल्स इलेविन के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में मिगसन मार्वल्स इलेविन 5 विकेट से विजयी रही। देशी बुल्स क्रिकेट क्लब ने रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम की शुरूआत खराब रही और 24 रन पर ही 3 विकेट गिर गए। कप्तान इंद्रजीत सिंरोही के 33 रन, अमित शर्मा के नाबाद 29 रन, विशाल सिरोही के 26 रन व विवेक शर्मा के 17 रन की मदद से टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए। 

नितिन त्यागी, हेमी चौहान व मंथन जांगिड ने 2-2 विकेट लिए। 158 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मिगसन मार्वल्स इलेविन की शुरूआत भी खराब रही और 40 रन पर ही 4 विकेट गिर गए। सूरज व नितिन त्यागी ने छठे विकेट लिए अटूट 66 रन की पार्टनरशिप कर टीम को 5 विकेट से जीत दिला। टीम ने 15.3 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। 

सूरज ने 30 गेंद पर 4 चौकों व 3 छक्कों की मदद से नाबाद 51 व नितिन त्यागी ने 16 गेंद पर 3 चौकों व 3 छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन बनाए। हेम लेखक ने 29 व सुशांत सक्सेना ने 20 रन का योगदान दिया। शशांक चडढा व विनीत कौशल ने 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नितिन त्यागी को मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post