रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- वेवसिटीःस्थित ट्राइडेंट स्पोर्ट्स क्लब जीआर स्टेडियम पर खेले जा रहे ट्राइडेंट कप अंडर 12 में एमडीसीए की ए टीम का मुकाबला सीओई ब्लू से हुआ। टीम ने सीओई ब्लू को 67 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत प्रापत की। एमडीसीए की ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया व 21.5 ओवर में 121 रन बनाकर आउट हो गई। टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाने में सीओई के गेंदबाजों का योगदान रहा, जिन्होंने 48 अतिरिक्त रन दे डाले।
अक्षज चौधरी ने 18, शिवान गुप्ता ने 14 व यश अतर्षि ने 13 रन का योगदान दिया। अबीर वत्स ने 4.5 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लिए। कार्तिकेय ने 5 ओवर में 23 रन देकर व कृष्ण माथुर ने 2 ओवर में 2 रन देकर 2-2 विकेट लिए। 122 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीओई ब्लू 12.4 ओवर में 37 रन पर ही ढेर हो गई। टीम का एक भी बल्लेबाज दहाई के आंकडे को नहीं छू पाया।ं यज्ञ ने 6 ओवर में महज 10 रन देकर 5 विकेट झटके व प्लेयर ऑफ द मैच बने। अविरल सिरोही ने 2 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट लिए।