देश की सुरक्षा से लेकर गरीब के सम्मान तक, भाजपा ने निभाई हर जिम्मेदारी": मनोज कुमार पाण्डेय


◼️गाजियाबाद में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय का ऐतिहासिक स्वागत, दीनदयाल उपाध्याय सभागार में उमड़ा जनसैलाब


रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद, उपभोक्ता मामले तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री मनोज कुमार पाण्डेय के गाजियाबाद आगमन पर जनपद उत्सव के माहौल में नजर आया। शहर दुल्हन की तरह सजा हुआ दिखाई दिया। जगह-जगह स्वागत द्वार, होर्डिंग, बैनर और कटआउट लगाए गए थे। उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही एक दर्जन से अधिक स्थानों पर व्यापारी, प्रबुद्धजन, युवा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया।
गाजियाबाद स्थित विशाल दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अभूतपूर्व जनसमूह उमड़ पड़ा। सभागार पूरी तरह खचाखच भर गया तथा बाहर भी हजारों लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मौजूद रहे। महिलाओं, युवाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने उत्साहपूर्वक कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। लगभग 21 सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा उन्हें माल्यार्पण, स्मृति-चिन्ह एवं मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि आज पूरे देश के विश्वास का नाम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं। देश की जनता को यह पूर्ण विश्वास है कि भारत सुरक्षित हाथों में है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश न केवल सुरक्षित है, बल्कि विकास के नए आयाम भी स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां भारतीय जनता पार्टी को लगातार ऐतिहासिक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का कार्य किया है, वहीं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करते हुए नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौती पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था, नए उद्योगों की स्थापना तथा सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित कर युवाओं में विश्वास का वातावरण तैयार किया है। आज गांव का गरीब युवा भी यह विश्वास करता है कि उसे योग्यता के आधार पर रोजगार एवं अवसर अवश्य प्राप्त होंगे।

श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्र, सनातन संस्कृति, गरीब, किसान एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। यही कारण है कि आज देश और प्रदेश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व पर निरंतर मजबूत हो रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री पंकज शर्मा ने कहा कि उन्होंने सदैव लोगों को न्याय दिलाने, उनके सुख-दुःख में सहभागी बनने तथा समाज सेवा को अपने जीवन का मूल उद्देश्य माना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, विधायक संजीव शर्मा एवं विधायक अजीत पाल त्यागी ने भी संबोधित किया। इस दौरान  संजय कांत शर्मा ,संदीपत्यागी ,बृजभूषण चावड़ी ,मनु वशिष्ठ ,मोनू त्यागी, रामबल्लभ रावत ,मंडल अध्यक्ष वरुण नगर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post