कॉमरेड रमेश मिश्रा ष् ष्ठम स्मृति दिवस, वैचारिक मंथन -6 माथुर वैश्य सभागार, पचकुइयां में सम्पन्न हुआ





विशाल वाणी.....✍🏻

आगरा :- कार्यक्रम के प्रारम्भ में कामरेड रमेश मिश्रा के चित्र पर माल्यापन, पुष्पांजलि अर्पित की गईं. दिलीप रघुवंशी के नेतृत्व में भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा), आगरा के कलाकारों ने जनगीत प्रस्तुत किये।

वैचारिक सभा के विषय "दुनिया की बदलती तस्वीर और भारतीय अर्थव्यवस्था के हालात " पर मुख्य वक्ता,प्रख्यात अर्थशात्री डॉ जया मेहता, जोशी-अधिकारी इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्टडीज़, दिल्ली ने अपने विचार रखते हुए कहा-दुनिया की अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में यदि हम देखते हैं तो पाते हैं कि कोई भी देश समाजवाद के बिना तरक्की नहीं कर सकता।

भारतीय महिला फेडरेशन की राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड निशा सिद्धू दिल्ली और राष्ट्रीय सचिव कॉमरेड अरुणा सिन्हा दिल्ली  एवं कामरेड विनीत तिवारी इंदौर, राष्ट्रीय सचिव,प्रगतिशील लेखक संघ ने कहा-दुनिया कि कुरीतियों को सही करना होगा, दुनिया को बदलने में हमारी क्या भूमिका होगी. अभी नहीं बदली तो आगे बदलेगी।


आयोजन की अध्यक्षता कामरेड ओम प्रकाश प्रधान किसान सभा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ने की.रमेश मिश्रा के सुपुत्र कामरेड नीरज मिश्रा ने कई संस्मरण सुनाये. भाकपा के जिला मंत्री कामरेड पूरन सिंह, एस. के. खोसला आदि ने अपने विचार रखे।

परमानन्द शर्मा के संगीत निर्देशन में इप्टा आगरा के कलाकारों ने, नाट्य पितामह राजेन्द्र रघुवंशी रचित गीत "लेनिन तुम्हें सलाम", यदुराही का गीत "जब तक रोटी के प्रश्नों पर रखा रहेगा भारी पत्थर "एवं असलम खान ने "मेंहगाई डायन खाये जात है"पेश किये.गायन में  आशुतोष गौतम, जय कुमार, बालेन्दू भदौरिया थे, ढोलक पर संगत की संजय ने धन्यवाद उप सचिव भाकपा मोहन सिंह ने दिया. सभा का संचालन दिलीप रघुवंशी ने किया।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थे -हरिविलास दीक्षित,सरला जैन,कुमकुम रघुवंशी, प्रियंका मिश्रा, प्रोफ़ेसर ज्योत्स्ना रघुवंशी,एम. पी. दीक्षित.धारमजीत,मनोज झा, भिकम सिंह कुशवाह, कोमल सिंह, निरोति लाल, करुणेश राजपूत, रामनाथ शर्मा, भारत सिंह, संग्राम सिंह।

Post a Comment

Previous Post Next Post