यूडीसीए क्रिकेट अकैडमी ने टीएनएम क्रिकेट अकैडमी को हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- कविनगर स्थित डीएस क्रिकेट ग्राउंड पर यंग टैलेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच यूडीसीए क्रिकेट अकैडमी व टीएनएम क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। मैच में यूडीसीए क्रिकेट अकैडमी 4 विकेट से विजयी रही। मैच में टीएनएम क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। देवांश कलखंडे ने शानदार 91 गेंद पर शानदार 102 रन की शतकीय पारी खेली, जिसमें 18 चौके शामिल रहे। युवान कराकोटी ने 34 रन तथा अर्चित पाल ने 23 रन का योगदान दिया। 

यूडीसीए क्रिकेट अकैडमी के रिधान चौधरी ने 6 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। कुशाग्र कपूर ने 8 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि तनवीर सिंह को 1 विकेट मिला। यूडीसीए क्रिकेट अकैडमी ने 35.4 ओवर में 6 विकेट पर 227 रन बनाने के साथ ही 4 विकेट से मैच जीत लिया। आर्यन मित्तल ने 98 गेंदों में 126 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 14 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। आर्यन को पार्थ शर्मा 13 रन, शनूर अली 24 रन व कार्तिक पांडे 14 रन और रिधान चौधरी 12 रन का अच्छा साथ मिला। देवांश कलखंडे ने 26 रन देकर 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आर्यन मित्तल को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post