एलपीएल सीजन 1 को मिली सफलता के बाद अब सीजन 2 का आयोजन होगा


◼️सीजन 2 में 6 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे 



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- लीजेंडस प्रीमियर लीग,एलपीएल सीजन 1 को मिली सफलता के बाद अब सीजन 2 का आयोजन किया जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें भाग ले रही हैं, जिनके बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। मेगा ऑक्शन में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी किस्मत आजमाई, जिनमें से 84 खिलाड़ियों का चयन किया गया। ऑक्शन का सबसे बड़ा आकर्षण रहे रोशन, जिन्हें रॉयल्स ने 30 लाख रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। वे इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। 

पिछले सीजन में खेलने वाले 80 प्रतिशत खिलाड़ी नई टीमों में शामिल हुए हैं, जिससे हर टीम का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है और मुकाबले पहले से कहीं अधिक रोमांचक होने वाले हैं। टूर्नामेंट के आयोजकों के अनुसार इस महाकुंभ को लेकर खिलाड़ियों, कप्तानों, आयोजकों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, स्पॉन्सर्स ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया है, जिससे इस आयोजन की भव्यता और प्रतिष्ठा में चार चांद लग गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post