हरिद्वार क्षेत्र में संचालित कोचिंग सेंटरों के खिलाफ लखनऊ हादसे उपरांत‌ कई सामाजिक संगठनों ने की जिला प्रशासन से कार्यवाही की मांग




रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- लखनऊ क्षेत्र में हुए भीषण हादसे के बाद हरिद्वार में संचालित हो रहे कोचिंग सेंट्रो के खिलाफ भी कई सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक तीन मंजिला व्यवसायिक भवन में अचानक लगी भीषण आग ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं, इस इमारत में संचालित कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे छात्रों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे ‌ हादसे के बाद देश में संचालित होने वाले इस तरह के कोचिंग सैंटरो की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।

तीर्थ नगरी हरिद्वार शहर‌ ज्वालापुर क्षेत्र व भी क्षेत्र से लेकर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोचिंग सेंटरों की भरमार देखने को मिल रही है। जिसको लेकर अभियान चलाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई है। कई कोचिंग ‌ सेंटर शहर के घने भीतरी क्षेत्रों में और बेसमेंट में संचालित हो रहे हैं जिनकी जांच परम आवश्यक है।

 लखनऊ में हुए अग्निकांड को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा कोचिंग सेंटर में छात्रो की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अभियान चलाते हुए। इन कोचिंग सेंटर के खिलाफ तथा इनका संचालित करने वाली संस्थाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाने की आवश्यकता है। ‌ अन्यथा लखनऊ की तर्ज पर इन कोचिंग सेंटर में भी भीषण हादसा हो सकता है।

इन संचालित कोचिंग सेंटर में हजारों की संख्याओं में छात्र-छात्राएं कोचिंग लेकर ‌ अपना भाग्य सुनिश्चित करते हैं। संचालित कोचिंग सेंटरों ने सुबह से शाम तक के अलग अलग बेच बनाए हुए है, और छात्र बड़ी संख्या में अपना भविष्य बनाने व मां बाप का नाम रोशन करने के लिए दिन रात एक कर पढ़ाई कर रहे है।

इन संचालित कोचिंग सेंटर के खिलाफ कई सामाजिक संस्थाओं तथा समाज के बुद्धिजीवियों व्यक्तियों ने हरिद्वार जिला प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए ‌ प्रशासन से अपील की है की शहरी वह ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित इन कोचिंग सेंटरों को चिन्हित कर मानकों के अनुरूप सुरक्षा प्रबंध‌ कडे कर ‌ तथा बेसमेंट में संचालित होने वाले कोचिंग सेंट्रो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post