रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- लीजेंडस प्रीमियर लीग, एलपीएल के लीग मैच में गाजियाबाद नाइट्स ने गाजियाबाद रॉयल्स को 217 रन का टारगेट दिया। गाजियाबाद रॉयल्स ने टारगेट 4 विकेट खोकर ही प्राप्त कर लिया। गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर गाजियाबाद रॉयल्स ने टॉस जीतकर गाजियाबाद नाइट्स को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। गाजियाबाद नाइट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन का मजबूत स्कोर खडा किया। संजय पाल ने 33 गेंद पर 7 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। अभिषेक ने 28 गेंद पर 5 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 54 रन व मोहम्मद लुकमान ने 29 गेंद पर 52 रन का योगदान दिया।
अजीत मलिक ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया। गाजियाबाद रॉयल्स ने 18.3 ओवर में 4 गंवाकर 220 रन बनाए और मैच आसानी से 6 विकेट से जीत लिया। धीरज त्यागी ने 42 गेंद पर 78 रन की पारी खेली जिसमें 8 चौके व 4 छक्के शामिल रहे। मोहित राठी ने 19 गेंद पर 3 चौकों व 6 छक्कों की मदद से 57 रन ठौंके। राकेश रविश ने 43 रन का योगदान दिया। जावेद खान ने 3.3 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार धीरज त्यागी को दिया गया।