विराज कुमार ने नाबाद शतक लगाकर सिटी क्रिकेट अकैडमी को जीत दिलाई





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- शास्त्रीनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले श्री ठाकुर महावीर सिंह रावल मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 13 में सिटी क्रिकेट अकैडमी ने अम्बिका बी पर आसान जीत दर्ज की। मैच में टीम 8 विकेट से विजयी रही। टॉस जीतकर अम्बिका बी ने पहले बल्लेबाजी की और वह पूरे 40 ओवर भी नहीं खेल पाई और 177 रन पर आउट हो गई। आर्यन मित्तल ने 40 रन बनाए। 

जुनेद सैफी ने 23 व दिव्यांश गुप्ता ने 22 रन का योगदान दिया। शिवांस पंत व अभि नागर ने 3-3 विकेट लिए। सिटी क्रिकेट अकैडमी के लिए 178 रन का टारगेट बहुत ही आसान साबित हुआ। टीम ने 18.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 178 रन बनाकर मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। पिराज कुमार ने 61 गेंद पर नाबाद 118 रन की शतकीय पारी खेली। आयुष डबराल ने 18, देवांश सधवाणी ने 16 रन का योगदान दिया। प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से विराज कुमार को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post