गाजियाबाद चैलेंजर्स ने गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स को 5 विकेट से हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे लीजेंडंस प्रीमियर लीग सीजन 2 के लीग मैच में गाजियाबाद चैलेंजर्स व गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स के बीच मुकाबला हुआ। मैच में गाजियाबाद चैलेंजर्स 5 विकेट से विजयी रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन ही बना पाया। विक्रांत ने सबसे अधिक 48 रन बनाए। 

भूपेश ने 34 व वैभव सिंह ने 26 रन का योगदान दिया। प्रतेश जैन ने 2 विकेट लिए। गाजियाबाद चैलेंजर्स ने 17.2 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाकर मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की। नवीन शर्मा ने 24 गेंद में 5 चौकों व 4 छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए। अमित जोशी ने 39 व हर्षित गुप्ता ने 36 रन का योगदान दिया। अग्निव ने 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नवीन शर्मा को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post