रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- रेड एपल क्रिकेट स्टेडियम राजनगर एक्सटेंशन पर आयोजित एसबी ब्लैसिंग सुपर टी 20 ब्लॉस्ट कप में डीएंडडी को आसान जीत मिली। टीम ने श्री राधे कृष्ण क्रिकेट क्लब को 40 रन से हराया। मैच में डीएंडडी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व निर्धारि4 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए। सन्नी चौहान ने 53 गेंद पर 65 रन व गोपाल ने 31 गेंद पर 45 रन की पारी खेली। अमन शर्मा ने 18 व दीपांशु त्यागी ने 17 रन का योगदान दिया।
क्रिष्टी कौल व धीरज त्यागी ने 2-2 विकेट लिए। 188 रन के टारगेट का पीछा करते हुए श्री राधे कृष्ण क्रिकेट क्लब 19.5 ओवर में 147 रन बनाकर आउट हो गया। धीरज त्यागी ने नाबाद 24 रन, रोहन ने 24 रन, अंकुर त्यागी ने 23 रन व जेम्स चौधरी ने 21 रन का योगदान दिया। प्रिंस डडवाल व दुष्यंत त्यागी ने 3-3 व दीपांशु त्यागी ने 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रिंस डडवाल को दिया गया।