अम्बिका बी ने पीएस क्रिकेट अकैडमी को हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम पर आयोजित श्री ठाकुर महावीर सिंह रावल मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 13  का लीग मैच अम्बिका बी व पीएस क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। मैच में अम्बिका बी 3 विकेट से विजयी रही। मैच में टॉस जीतकर अम्बिका बी ने पीएस क्रिकेट अकैडमी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पीएस क्रिकेट अकैडमी निहान गिरधर की 67 रन की पारी के बावजूद 37 ओवर में 149 रन बनाकर ही आउट हो गई। 

टीम के 4 बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाए। आरव अरोरा ने 24 रन का योगदान दिया। कप्तान शौर्य शर्मा ने  3 ओवर में 8 रन देकर व जुनैद सैफी ने 8 ओवर में 28 रन देकर 2-2 विकेट लिए। अम्बिका बी ने 150 रन का लक्ष्य 28.4 ओवर में 7 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।    दिव्यांश गुप्ता ने 52 रन की पारी खेली। शौर्य शर्मा ने 16, ऋषभ चौधरी ने 14 व जुनैद सैफी ने नाबाद 11 रन का योगदान दिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जुनैद सैफी को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post