सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम में गाजियाबाद शाखा के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन


◼️वृंदा अग्रवाल ने ऑल इंडिया 7 रैंक प्राप्त कर जनपद का गौरव बढाया


रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम में आईसीएआई गाजियाबाद शाखा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम गौरवान्वित किया। गाजियाबाद शाखा के चेयरमैन सीए डॉ. अभय कंसल’ ने बताया कि गाजियाबाद शाखा से ’वृंदा अग्रवाल’ ने प्रथम स्थान, ’निखिल श्रीवास्तव’ ने द्वितीय स्थान तथा ’सृष्टि शर्मा’ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
वृंदा अग्रवाल’ ने अखिल भारतीय स्तर पर ’सातवीं रैंक प्राप्त कर गाजियाबाद का गौरव बढ़ाया है, जो एक अत्यंत उल्लेखनीय उपलब्धि है। वृंदा को 600 में से ’490 अंक, निखिल श्रीवास्तव को ’’384 अंक’ तथा सृष्टि शर्मा को ’379 अंक’ प्राप्त हुए है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद से कुल ’514 छात्र-छात्राओं’ ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लिया था। इनमें से प्रथम ग्रुप में 258, द्वितीय ग्रुप में 147 तथा दोनों ग्रुपों में 109 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। 

परिणामस्वरूप प्रथम ग्रुप में 32, द्वितीय ग्रुप में 46 तथा दोनों ग्रुपों में 7 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। वृंदा अग्रवाल ने वर्ष 2025 में सीए फाउंडेशन की परीक्षा में ऑल इंडिया वन रैंक प्राप्त की थी। अब उन्हें सीए इंटरमीडिएट में ऑल इंडिया रैंक 7 प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से शहर में खुशी की लहर है। राजनगर एक्सटेंशन में वीवीआईपी सोसायटी निवासी े वृंदा के पिता नितिन अग्रवाल  टैक्स एडवोकेट हैं। मां रूचि अग्रवाल हाउस वाइफ हैं। उनकी बडी बहन तुलसी अग्रवाल भी सीए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post