रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे लीजेंडस प्रीमियर लीग सीजन 2 में गाजियाबाद चैलेंजर्स व गाजियाबाद नाइट्स के बीच खेला गया मैच रोमांचक रहा। मैच में गाजियाबाद चैलेंजर्स 2 विकेट से विजयी रहा। मैच में टॉस गाजियाबाद चैलेंजर्स ने जीता व गाजियाबाद नाइट्स को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया, जिसने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए। ओपनर अभिषेक ने 44 गेंद पर 82 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके व 4 छक्के लगाए। सचिन सहलोत व अतुल ने 22-22 रन का योगदान दिया। शुभम गुप्ता, ने 4 ओवर में 29 रन देकर, डॉ ओम ने 3 ओवर में 24 रन देकर व रवि ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2-2 विकेट लिए।
गाजियाबाद चैलेंजर्स ने 2 गेंद शेष रहते 19.4 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन बनाकर मैच में 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। नकुल पंडित ने 30 गेंद पर 8 चौकों व म छक्कों की मदद से 57 रन की पारी खेली। सुमित सेठ ने 21 गेंद पर 34 रन, प्रवीण जैन ने 11 गें पर 28 व शुभम गुप्ता ने 10 गेंद पर नाबाद 20 रन बनाकर अपनी टीम को जीत के द्वार तक पहुंचाया। राही त्यागी ने 4 ओवर में 39 रन देकर, लोकेश चौधरी ने 4 ओवर में 33 रन देकर व साहिल सैफी ने 2 ओवर में 11 रन देकर 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नकुल पंडित को दिया गया।