रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने 40 ओवर के मैच में राजनगर एक्सटेश्ंान क्रिकेट अकैडमी पर आसान जीत दर्ज की। टीम ने मैच 8 विकेट से जीत लिया। मैच राजनगर एक्सटेंशन स्थित इंस्पिरेशन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। टॉस राजनगर एक्सटेंशन क्रिकेट अकैडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में 203 रन बनाकर आउट हो गई। आकर्ष ने 79 रन की पारी खेली। विराट गौरव ने 26 रन, हर्ष त्यागी ने 18 व उन्नत पांडे ने 16 रन का योगदान दिया। विशाल सिंह ने 6 ओवर में 20 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया। कप्तान मौ अजहान व सार्थक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।
टीपीजी क्रिकेट अकैडमी के लिए 204 रन का लक्ष्य बेहद आसान रहा और टीम ने 20.5 ओवर में 2 विकेट पर 207 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। कप्तान मौ अजहान ने 53 गेंद पर 8 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 81 रन की पारी खेली और चैतन्य वाधवान के साथ पहले विकेट के लिए 166 रन की पार्टनरशिप की। चैतन्य ने 52 गेंद खेलीं और 12 चौके व 2 छक्के लगाए। अभिलाष ने 14 गेंद पर नाबाद 26 रन बनाए। आरनव द्धिवेदी ने 2 विकेट लिए। मौ अजहान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।