रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- लीजेंडस प्रीमियर लीग सीजन 2 के लीग मैच में गाजियाबाद सुपरकिंग्स का मुकाबला गाजियाबाद रॉयल्स के बीच हुआ। मैच को गाजियाबाद सुपरकिंग्स ने आसानी से 8 विकेट से जीत लिया। गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर गाजियाबाद सुपरकिंग्स ने गाजियाबाद रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। गाजियाबाद सुपरकिंग्स के गेंदबाजी की सटीक गेंदबाजी के आगे गाजियाबाद रॉयल्स 17.2 ओवर में 108 रन बनाकर ही ढेर हो गया।
धीरज त्यागी ने सबसे अधिक 34 रन बनाए। अजित मलिक ने 27 व राहुल गुसाईं ने 23 रन का योगदान दिया। हरिंद्र, दिलीप, अखिलेश सोनी व सचिन सारस्वत ने 2-2 विकेट लिए। गाजियाबाद सुपरकिंग्स ने 10.2 ओवर में 2 विकेट पर 113 रन बनाकर 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। सोनू पंडित ने 33 गेंद पर 6 चौकों व 2 छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन की पारी खेली। शशांक कादियान ने 20. गेंद पर 5 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सोनू पंडित को दिया गया।