महानगर टैक्सबार एसोसिएशन गाज़ियाबाद के अरुण गुप्ता अध्यक्ष और हरीश सचदेवा महामंत्री चुने गए




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- महानगर टैक्सबार एसोसिएशन, गाज़ियाबाद की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव 30 जून को होटल ए.डी.आर. राजनगर में संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम में अधिवक्ता अरुण गुप्ता को अध्यक्ष, सीए हरीश सचदेवा को महामंत्री अधिवक्ता तरुण शर्मा को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।

अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने पदभार संभालने के बाद कहा कि नई कार्यकारिणी एसोसिएशन के हितों और सदस्यों के व्यावसायिक विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी कार्यकाल में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर, कंपनी विधि तथा अन्य समसामयिक विषयों पर नियमित रूप से अध्ययन मंडल, सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। 

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सदस्यों द्वारा जताए गए भरोसे के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग, सुझाव और सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा की है, ताकि संगठन को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post