रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- वेवसिटी स्थित ट्राइडेंट 2.0 क्रिकेट स्टेडियम पर सीए मेम्बर्स गाजियाबाद व केंद्रीय माल एवं सेवा कर, सीजीएसटी के बीच टी 20 मैच खेला गया। मैच में सीए मेम्बर्स गाजियाबाद 5 विकेट से विजयी रहा। मैच में टॉस सीजीएसटी ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन बनाए। टीम की शुरूआत खराब रही और आधी टीम 39 रन पर ही पवेलियन वापस लौट गई। संकट की घडी में प्रिंस ने शानदार बल्लेबाजी की व 50 गेंद पर 7 चौकों व 2 छक्कों की मदद से नाबाद 71 रन की पारी खेली। कपिल नागर ने 19 व पवनीश ने नाबाद 17 रन का योगदान दिया।
पंकज शर्मा ने 4 ओवर में 23 रन देकर व क्षितिज पंडित ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2-2 विकेट लिए। 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीए मेम्बर्स गाजियाबाद की शुरूआत खराब रही और 7 रन पर ही दोनों ओपनर आउट हो गए। आलोक गुप्ता व भानु गांधी ने तीसरे विकेट के लिए 83 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संकट से बाहर निकाला। आलोक गुप्ता ने 37 गेंद पर 8 चौकों व 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। भानु गांधी ने 21 गेंद पर 25 रन का योगदान दिया। इसके बाद सिद्धार्थ गंभीर ने 20 गेंद पर 1 चौके व 3 छक्कांें की मदद से नाबाद 38 रन की पारी खेल टीम को स्कार 18.5 ओवर में 157 रन तक पहुंचाया व टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आलोक गुप्ता को दिया गया।