टीपीजी क्रिकेट अकैडमी को 4 विकेट से जीत मिली





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- एसीई क्रिकेट क्लब पर टीपीजी क्रिकेट अकैडमी अंडर 14 व एसकेआई ए की टीमों के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। मैच में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी 4 विकेट से विजयी रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी एसकेआई ए 23.1 ओवर में 111 रन पर ही आउट हो गई। अंशु गौर 27 रन, सम्राट 25 रन व अंशु 12 रन ही दहाई के आंकडे तक पहुंच पाए। 

टीपीजी क्रिकेट अकैडमी के यश पांडे ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 4 विकेट चटकाए। सव्यसाची ने 5 रन देकर व गोपाल ने 24 रन देकर 2-2 विकेट लिए। टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने हर्षवर्धन की 65 रन की पारी की मदद से 23.3 ओवर में 6 विकेट पर 112 रन बनाकर मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की। प्रीति चौधरी ने 11 रन का योगदान दिया। सम्राट सिंह व अबीर ने 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से यश पांडे को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post