रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड राजनगर एक्सटेंशन पर खेले जा रहे लीजेंडस प्रीमियर लीग के लीग मैच को गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स ने आसानी से जीत लिया। टीम ने गाजियाबाद नाइट्स को 62 रन से हराया। मैच में टॉस गाजियाबाद नाइट्स ने जीता और गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया जिसने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 267 रन का विशाल स्कोर खडा कर दिया। अपरांत ने 34 गेंद पर 9 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 84 रन की पारी खेली। भूपेश ने 32 गेंद पर 57 रन, गौरव शर्मा ने 16 गेंद पर नाबाद 33 रन, वैभव सिंह ने 19 गेंद पर 34 रन व विक्रांत ने 19 गेंद पर 34 रन बनाए।
कैशव चौहान ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिए। 268 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गाजियाबाद नाइट्स सचिन सहलोत की 34 गेंद पर खेली गई 91 रन की पारी के बावजूद 18 ओवर में 205 रन बनाकर आउट हो गया। सचिन सहलोत ने अपनी पारी में 5 चौके व 10 छक्के लगाए। संजय पाल ने 25 रन, नितिन ने 20 रन व मोहम्मद लुकमान ने 15 रन का योगदान दिया। पंकज, भूपेश दुआ व सुमित सरदाना ने 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपरांत को दिया गया।