रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- रेड एपल हॉट वेदर टी 20 कप के लीग मैच में गेम चैजर्स इलेविन को आसान जीत मिली। टीम ने आरएससीसी को 65 रन से हराया। रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर गेम चैंजर्स इलेविन ने पहले बल्लेबाजी की व 20 ओवर में 8 विकेट पर 230 रन का विशाल स्कोर बनाया। शिवा ने सबसे अधिक 64 रन बनाए।
राहुल चौहान ने 48, कप्तान अमित चौधरी ने नाबाद 24 रन व हैप्पी ने 19 रन का योगदान दिया। संदीप शर्मा, हर्ष निरवाल ने 3-3 व दीपांशु चौधरी ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में आरएससीसी 16.4 ओवर में 165 रन पर आउट हो गया। यश ने 52 रन की पारी खेली। अंकित ने 18 रन का योगदान दिया। विशाल तोमर ने 3, अमित चौधरी, मोंटू यादव व अमित कुमार ने 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवा को दिया गया।