जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल के टेबल टेनिस खिलाड़ियों को ब्राज़ील के अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस कोच अलेक्जेंड्रे कैवलहीरो कैम्पोस प्रशिक्षण देंगे


◼️स्कूल में एक माह के टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को हुआ



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- इंदिरापुरम जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम में सोमवार से स्कूल के विद्यार्थियों के खेल कौशल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखारने के उद्देश्य से एक माह के विशेष टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हो गया। शिविर 3 अगस्त तक चलेगा। विद्यालय प्रबंधन ने प्रेस वार्ता में प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी साझा की। 

विद्यालय के निदेशक वरुण गौड़ ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का संचालन ब्राज़ील के अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस कोच अलेक्जेंड्रे कैवलहीरो कैम्पोस के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। अलेक्जेंड्रे कैवलहीरो कैम्पोस एक माह तक विद्यालय के खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीकों, खेल कौशल, बायोमैकेनिक्स, फिटनेस एवं प्रतियोगी रणनीतियों का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। ब्राज़ील के अंतरराष्ट्रीय कोच की विशेषज्ञता से विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बेहतर रूप से तैयार होंगे। 

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निधि गौड़ ने बताया कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें उत्कृष्ट मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण तकनीकों से परिचित होने और अपने खेल कौशल को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का अवसर मिलेगा। 

कोच अलेक्जेंड्रे कैवलहीरो कैम्पोस ने कहा कि भारत में टेबल टेनिस की अपार संभावनाएँ हैं। भारतीय खिलाड़ी वैज्ञानिक एवं अनुशासित प्रशिक्षण के माध्यम से विश्व स्तर पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किय

Post a Comment

Previous Post Next Post