रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ उद्योगपति अमित नगलिया को वर्ष 2026-27 के लिए राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया है। यह मनोनयन आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल द्वारा किया गया।
अमित नगलिया के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त होने की घोषणा के बाद उद्योग जगत और आईआईए के सदस्यों में हर्ष का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और उद्योग जगत से गहरे जुड़ाव का लाभ पूरे देश के उद्यमियों को मिलेगा। उनके नेतृत्व में संगठन उद्योगों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से सरकार एवं संबंधित संर्बो विभागों के समक्ष उठाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने विश्वास व्यक्त किया कि अमित नगलिया अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के विकास, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अमित नगलिया को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और देशभर के उद्योगों तथा उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।