हरिद्वार के पौराणिक ‌मंदिर मां मनसा व चंडी देवी‌‌ का रोपवे‌ संचालन 8 जुलाई से 16 जुलाई तक‌ आंतरिक मरम्मत हेतु होगा बंद





रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- हरिद्वार के प्रमुख पौराणिक तीर्थ स्थल मां मनसा देवी व चंडी देवी पर माता के दर्शनों हेतु तीर्थ यात्रियों के लिए आंतरिक मरम्मत कार्य हेतु ‌चार दिन रोपवे संचालित कंपनी उषा ब्रैको के महाप्रबंधक मनोज डोभाल के माध्यम से ‌ प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्धवार्षिक आंतरिक मरम्मत हेतु दिनांक 8 जुलाई से‌ 16 जुलाई तक मां मनसा देवी तथा मां चंडी देवी को अलग-अलग चरण मे रोपवे संचालन बंद करने की घोषणा की है।                           

हरिद्वार के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां मनसा देवी और मां चंडी देवी में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण रोपवे के माध्यम से माता के दर्शन हेतु मंदिर आते हैं। रोपवे संचालन कंपनी उषा ब्रेको के महाप्रबंधक मनोज डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी द्वारा रोपवे की आंतरिक मरम्मत हेतु दिनांक 8 जुलाई से 11 जुलाई तक‌ चार दिन के लिए मां मनसा देवी का रोपवे संचालन तथा मां चंडी देवी मंदिर का दिनांक 13 जुलाई से 16 जुलाई तक रोपवे संचालन बंद करने की घोषणा की है। इस दौरान नामित निरीक्षण समिति द्वारा 10 जुलाई 2026 को रोपवे का तकनीकी परीक्षण और निरीक्षण होगा।

रोपवे के माध्यम से मां मनसा देवी और  देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को चार दिन पैदल मार्ग से ही मंदिरों में दर्शन हेतु पहुंचना होगा। कंपनी द्वारा प्रत्येक वर्ष कुछ समय के लिए रोपवे मेंटेनेंस हेतु संचालन बंद किया जाता है। ऐसे में रोपवे संचालन बंद होने से चार दिन बुजुर्ग तीर्थ यात्रियोंं को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post