रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट द्वारा स्टडी चेयर व स्टेशनरी भेंट की गई




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट द्वारा शास्त्रीनगर की बागवाली कालोनी स्थित  श्री महर्षि वेदव्यास विद्यापीठ में विद्या संस्कार सेवा प्रकल्प के तहत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्लब के पदाधिकारियों ने श्री महर्षि वेदव्यास विद्यापीठ में 50 स्टडी चेयर, 4 टीचर्स चेयर व स्टेशनरी भेंट की। मुख्य अतिथि रोटरी की डीजीएन रीना गुप्ता व विशिष्ट अतिथि डीडीजेड दीपक अग्रवाल व अरूण अग्रवाल रहे। अतिथियों ने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यो की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रकल्प विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनते हैं। 

क्लब की अध्यक्ष निधि गौड़ ने कहा कि क्लब समाज के विभिन्न वर्गाे के उत्थान हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में निरंतर कार्य करता रहेगा। प्रोजेक्ट चेयरमैन विपिन तांेमर ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए क्लब लगातार कार्य कर रहा है। पूर्व रोटरी गर्वनर जे के गौड़, अशोक अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा, उषा गौड़, एम के जोशी, राजेंद्र गजनानी, अरूणा अग्रवाल, खुशी कौशिक, दीपिका चौधरी आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post