लीजेंडस प्रीमियर लीग में गाजियाबाद रॉयल्स 19 रन से जीता





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे लीजेंडस प्रीमियर लीग सीजन 2 में गाजियाबाद रॉयल्स व गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स का मैच बड़े स्कोर वाला रहा। मैच में गाजियाबाद रॉयल्स को 19 रन से जीत मिली। मैच में टॉस जीतकर गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स ने गाजियाबाद रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया जिसने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 241 रन का विशाल स्कोर टांग दिया। धीरज त्यागी ने 49 गेंद पर 3 चौकों व 8 छक्कों की मदद से 92 रन की पारी खेली। राकेश रविश ने 25 गेंद पर 46ए रोशन ने 25 गेंद पर 41 व मोहित राठी ने 10 गेंद पर 26 रन बनाए। भूपेश दुआ ने 3 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट लिए। 

गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स को उसके ओपनरों विक्रांत व वैभव सिंह ने तेज शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 97 रन की पार्टनरशिप की फिर भी टीम 19.3 ओवर में 222 रन बनाकर आउट हो गई और 19 रन से मैच हार गई। विक्रांत ने 36 गेंद पर 73 रन बनाए और 6 चौंक व 5 छक्के लगाए। वैभव सिंह ने 20 गेंद पर 35 रन व राजकुमार बिश्नोई ने 14 गेंद पर 31 रन बनाए। अपरांत ने 24 रन का योगदान दिया।  योगेश शर्मा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3ए तरूण गुप्ता ने 3 ओवर में 35 रन देकर व पवन कुमार ने 2 ओवर में 22 रन देकर 2.2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार धीरज त्यागी को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post