स्मार्ट सिटी गाज़ियाबाद के दावों की खुली पोल, वार्ड-11 नई बस्ती की सड़कें बनीं तालाब




विशाल वाणी.....✍🏻

गाज़ियाबाद :- स्मार्ट सिटी के दावों के बीच वार्ड-11, नई बस्ती, नंदग्राम की तस्वीरें विकास कार्यों की हकीकत बयां कर रही हैं। सड़क पर जलभराव, कीचड़ और टूटी सड़क के कारण स्थानीय लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। पैदल राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और वाहन चालकों को रोज़ भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार पार्षद छाया संजय त्यागी, विधायक एवं मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग तथा महापौर सुनीता दयाल को ज्ञापन सौंपे गए। साथ ही जनसुनवाई पोर्टल पर भी अनेक शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर हालात बद से बदतर हैं। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क निर्माण और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांगें:

सड़क का तत्काल निर्माण कराया जाए।
जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
नालियों की नियमित सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post