गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स ने गाजियाबाद टाइटंस पर 3 रन से रोमांचक जीत दर्ज की




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे लीजेंडस प्रीमियर लीग में गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स व गाजियाबाद टाइटंस के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स ने 3 रन से रोमांचक जीत प्राप्त की। मैच में टॉस जीतकर गाजियाबाद टाइटंस ने गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया, जिसने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेेट पर 217 रन बनाए। वैभव सिंह ने 49 गेंद पर 99 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके व 8 छक्के शामिल थे। उन्होंने अपरांत के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रन की पार्टनरशिप की। विक्रांत ने 24 गेंद पर 5 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। 

विक्रांत ने 22 रन का योगदान दिया। निशांत ने 3 ओवर में 27 रन देकर व चित्रगुप्त सतीश ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2-2 विकेट लिए। गाजियाबाद टाइटंस के लिए निशांत ने 35 गेंद पर 7 चौकों व 11 छक्कों की मदद से 104 रन की शतकीय पारी खेली, मगर टीम 20 ओवर में 214 रन बनाकर आउट हो गई और 3 रन से मैच हार गई। विनीत श्रीवास्तव ने 32 व वैभव सिंह ने 25 रन का योगदान दिया। आरिफ खान ने 3, अग्निव, पंकज व वसीम खान ने 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार वैभव सिंह को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post