एनसीआर सिंह कन्वेंशन ने पूरे दिल्ली-एनसीआर की सिख कौम व गुरुद्वारों को एक साथ जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य कियाः सरदार बलप्रीत सिंह


◼️समारोह में सरदार बलप्रीत सिंह को सरदार हरमीत सिंह कालका, सरदार जगदीप सिंह काहलों, भूपिंदर सिंह भुल्लर व  सरदार सुखविंदर सिंह बब्बर के साथ मंच साझा करने का सुवअसर मिला



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- गाज़ियाबाद में आयोजित एनसीआर सिंह कन्वेंशन ने पूरे दिल्ली-एनसीआर की सिख कौम व गुरुद्वारों को एक साथ जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। कन्वेंशन में भारतीय जनता पार्टी अल्पंसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कन्वेशंन में सरदार बलप्रीत सिंह को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार हरमीत सिंह कालका, सेक्रेटरी सरदार जगदीप सिंह काहलों, सदस्य भूपिंदर सिंह भुल्लर व दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी  के निर्वाचित सदस्य वार्ड 44 से सरदार सुखविंदर सिंह बब्बर के साथ में सहभागिता करने और पंथ की सम्मानित शख्सियतों के साथ मंच साझा करने का सुअवसर मिला। 

सरदार बलप्रीत सिंह ने समूचे दिल्ली-एनसीआर के गुरुद्वारों को एक साथ जोड़ने और सिख कौम में अभूतपूर्व एकता लाने की इस अनूठी पहल के लिए दिल्ली कमेटी के प्रधान व अन्य को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्य से सिख समाज एकजुट होगा और आने वाले समय में सिख समाज का बहुत भला होगा। उन्होंने समारोह को सफल बनाने के लिए गाज़ियाबाद के सभी गुरुद्वारों के प्रमुख प्रधान साहबान,और उनकी पूरी टीम का भी समागम में शामिल होने के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया और सरदार गुरप्रीत सिंह रमी को सफल आयोजन की बधाई दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post