हरिद्वार नगरी में डीएम व ‌एसएसपी ने ‌आगामी कावड़ मेले की तैयारी का अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण,‌ 25 जुलाई तक ‌कार्य संपन्न के दिए निर्देश




रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- तीर्थ नगरी हरिद्वार में आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने संबंधित अधिकारियों के साथ कांवड़ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मेला सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।         

तीर्थ नगरी में शिव भक्तों की सुविधा हेतु कांवड़ मेले की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे प्रशासनिक अधिकारियों ने हाईवे कावड़ पटरी और आंतरिक मार्ग के ‌ सभी निर्माण कार्य 20 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ‌भुल्लर ने मेला क्षेत्र में समस्त कार्य 25 जुलाई तक पूर्ण करने तथा कार्य की गुणवत्ता बनाए और विभागों के बीच बेहतर ‌ समन्वय स्थापित कर कार्य समापन के आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों के साथ हिल बाईपास, सप्त ऋषि क्षेत्र, रोड़ीबेल वाला मैदान और नजीबाबाद हाईवे का निरीक्षण कर चल रही तैयारी की समीक्षा की।  

डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को हर‌ हाल में आंतरिक मार्ग के सभी निर्माण कार्य 20 जुलाई तक  पूरा करने के लिए निर्देश दिए और साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार का कोई भी समझौता न करने के भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कांवड़ियों की सुरक्षा व सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस वर्ष कावड़ मेला महाकुंभ की तैयारी के साथ चल रहा है। ऐसे में कुंभ मेला प्रशासन के साथ‌ संबंधित अधिकारी गन सामनव्य स्थापित कर  समय पर अपना कार्य सुनिश्चित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post