खिलाड़ी इलेविन ने हरिपर्वत क्रिकेट क्लब को हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड परे एबी ब्लेसिंग चैंपियन ट्रॉफी  में खिलाड़ी इलेविन व हरिपर्वत क्रिकेट क्लब के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में खिलाड़ी इलेविन 33 रन से विजयी रही। खिलाड़ी इलेविन ने मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 212 रन बनाए। पंकज आर्य ने 24 गेंद पर 1 चौके व 7 छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन की पारी खेली। अपूर्व ने 43 गेंद 56 रन बनाए। पुलिकत ने 4 ओवर में 49 रन देकर 4 विकेट लिए। 

213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हरिपर्वत क्रिकेट क्लब 20 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन ही बना पाया। सुशील ने 55 गेंद पर 13 चौकों व 3 छक्कों की मदद से नाबाद 94 रन की पारी खेली, मगर अन्य बल्लेबाजों का सहयोग ना मिलने से टीम मैच 33 रन से हार गई। कपिल चौधरी ने 12 व ईशान ने 11 रन का योगदान दिया। खिलाड़ी इलेविन के कप्तान अरविंद पंवार ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट झटके। केशव यादव ने 2 व पंकज आर्य ने 1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पंकज आर्य को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post