रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल, एस.एस.बी. शाखा के विद्यार्थियों ने "वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 – एक पेड़ माँ के नाम" के अंतर्गत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद रेंज, सामाजिक वानिकी प्रभाग, गाजियाबाद द्वारा किया गया था।
विद्यालय के 5 विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त किए:
- *कुशाग्र चौधरी (कक्षा 10 'स') — प्रथम पुरस्कार*
- *वंशिका पनाचे (कक्षा 11 'अ') — द्वितीय पुरस्कार*
- *ऋत्विक पायसी (कक्षा 10 'स') — तृतीय पुरस्कार*
- *अतिशा दूबे (कक्षा 10 'ब') — सांत्वना पुरस्कार*
- *पूर्वा कौशिक (कक्षा 11 'ब') — सांत्वना पुरस्कार*
विजेता विद्यार्थियों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सुभाष जैन भी उपस्थित रहे। उनके स्नेहिल आशीर्वाद, प्रेरणादायी शब्दों और निरंतर प्रोत्साहन ने विद्यार्थियों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की प्रतिभा, सृजनात्मक सोच, परिश्रम और समर्पण का प्रतीक है। विद्यालय परिवार सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता है।
सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं उत्कृष्टता को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।