गाजियाबाद नाइट्स 4 विकेट से जीता




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- लीजेंडस प्रीमियर लीग सीजन 2 के लीग मैच में गाजियाबाद नाइट्स ने गाजियाबाद टाइटंस को 4 विकेट से हराया। टीम को जीत के लिए 166 रन का लक्ष्य मिला था, जो उसने 6 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की व निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 165 रन बनाए। निशांत ने 31 गेंद पर 5 चौकों व 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाए।  

वैभव वर्मा ने 24 रन, अमल चौधरी ने 18 व विनीत श्रीवास्तव ने 16 रन का योगदान दिया। संजय पाल ने 4 ओवर में 28 रन देकर व केशव चौहान ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2-2 विकेट लिए। गाजियाबाद नाइट्स ने 18.3 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन 4 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अभिषेक ने 37 गेंद पर 4 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 54 रन की पारी खेली। नितिन ने 34 व अतुल ने 30 रन का योगदान दिया। अरूण गुप्ता ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post