उदय शर्मा ने टीपीजी क्रिकेट अकैडमी को जीत दिलाई




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित लक्ष्य क्रिकेट ग्राउंड पर टीपीजी क्रिकेट अकैडमी व स्काई वाईएससी के बीच मैच खेला गया। 40 ओवर के मैच में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी को 4 विकेट से जीत मिली। टॉस जीतकर स्काई वाईएससी ने पहले बल्लेबाजी की व  34.2 ओवर में 177 रन बनाकर आउट हो गई। आकर्ष चौधरी ने 31 रन, कप्तान रूद्राक्ष ने 29 रन, सौरव ने 23 रन का योगदान दिया। ललित 21 रन बनाकर नॉट आउट रहे। 

उदय शर्मा ने 17 रन व रोशन कुमार यादव ने 30 रन देकर 4-4 विकेट लिए। टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने 22.2 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। यश अंतिल ने नाबाद 56 रन की पारी खेली। गेंदबाजी के बाद उदय शर्मा ने बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया 33 रन बनाए। अंकित शर्मा ने 23 रन का योगदान दिया।विराट ने 2 विकेट लिए। उदय शर्मा को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post