विशाल वाणी.....✍🏻
यूपी/गोरखपुर :- बुद्धवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के अंतर्गत आयोजित औद्योगिक भूखंड वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समरकूल होम एप्लायंसेज़ लिमिटेड के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता को 25,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का औद्योगिक भूखंड आवंटन पत्र सौंपा। समरकूल इस भूखंड पर शीघ्र ही उद्योग स्थापित करेगा और 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा। इसके साथ ही कंपनी लगभग 500 से अधिक लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करेगी, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बल मिलेगा।
इस अवसर पर समरकूल के सेल्स हेड नरेश बत्रा एवं कंपनी के सी एंड एफ पार्टनर संतोष इलेक्ट्रिकल्स के अजय अग्रवाल भी उपस्थित रहे। आवंटन पत्र प्राप्त करने पर समरकूल के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। तथा समरकूल परिवार ने उत्तर प्रदेश सरकार के चहुंमुखी विकास, प्रयासों और उद्योग जगत को दी जा रही हर संभव सहायता की सराहना की। संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि समरकूल सदैव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में पूर्ण सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।