रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- नंदग्राम स्थित दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही लीजेंडस क्रिकेट लीग गाजियाबाद रॉयल्स ने अपने नाम कर ली। रोमांचक फाइनल में टीम ने गाजियाबाद टाइटंस को 2 विकेट से मात दी। फाइनल में टॉस जीतकर गाजियाबाद टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन बनाए। फिरोज चौधरी ने 30 गेंद पर 5 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। मौहम्मद लुकमान ने 15 गेंद पर 5 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 34 रन बनाए। दिलीप ने नाबाद 24, मुनफैद चौधरी ने 20 व कप्तान निशांत ने 19 रन का योगदान दिया। गाजियाबाद रॉयल्स के कप्तान मोहित मेसन ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए।
शुभम गुप्ता, शिखर सिंह, प्रदीप त्यागी, गौरव त्यागी व कृष्णा त्यागी को 1-1 विकेट मिला। गाजियाबाद रॉयल्स 16.1 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन था और टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा था। संकट के समय प्रदीप त्यागी व गौरव त्यागी ने मोर्चा संभाला व 16 गेंद पर 33 रन की पार्टनरशिप की जिससे टीम ने 18.5 ओवर में 8 विकेट पर 165 रन बनाने के साथ ही फाइनल 2 विकेट से जीतकर लीजेंडस क्रिकेट लीग अपने नाम कर ली। प्रदीप त्यागी 25 व गौरव त्यागी 12 रन बनाकर नॉट आउट रहे। अकमत जोशी ने 27, प्रांश बालियान ने 26 वद सिद्ध चौधरी ने 25 रन का योगदान दिया। दिलीप ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 व पुनीत ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रदीप त्यागी को मैन ऑफ द मैच व फिरोज चौधरी को मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार दिया गया।