साहिबाबाद स्टार्स इलेविन को हराकर क्रिक बेशर विजेता बना





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- क्रिक बेशर आईपीएल सीजन 9 सेटरडे टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बन गया। टीम ने फाइनल में साहिबाबाद स्टार्स इलेविन को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीता। फाइनल गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड राजनगर एक्सटेंशन पर खेला गया जिसमें टॉस साहिबाबाद स्टार्स इलेविन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 168 रन ही बना सकी। स्पर्श जैन ने 30 गेंद पर 4 चौकों व 3 छक्कों की मदद से सबसे अधिक 49 रन बनाए। सरफराज नवाज ने 23 गेंद पर 31 व कुशल गौतम ने 24 गेंद पर 26 रन का योगदान दिया। 

मनीष भाटी ने 4 ओवर में 21 रन देकर व रमित वाजपेयी ने 3 ओवर में 26 रन देकर 3-3 विकेट लिए। क्रिक बेशर्स ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन बनाकर 6 विकेट की जीत के साथ टूर्नामेंट अपने नाम किया। मनीष भाटी ने 42 गेंद पर 6 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। वैभव यादव ने 44 गेंद पर 5 चौकों की मदद से 44 व अमित नागर ने 12 गेंद पर 2 चौकों व 1 छक्के की मदद नाबाद 21 रन बनाए। कार्तिक शर्मा ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए। मनीष भाटी को गेदबाजी व बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच, सोनू चौहान को पूर्र टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post