गाजियाबाद रॉयल्स ने गाजियाबाद नाइटस को 168 रन से हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे लीजेडंस प्रीमियर लीग में गाजियाबाद रॉयल्स को एकतरफा जीत मिली। टीम ने गाजियाबाद नाइटस को 168 रन से हरा दिया। गाजियाबाद रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 293 रन का विशाल स्कोर टांग दिया। सिद्ध चौधरी ने 39 गेंद पर 7 चौकों व 10 छक्कों की मदद से 106 रन की शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली। अंकित शर्मा 36 गेंद पर 6 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 59 रन बनाकर नॉट आउट रहे। 

प्रांशु बालियान ने 23 गेंद पर 7 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 57 रन व संदीप गहलौत ने 14 गेंद पर 3 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। डॉ निहित जैन ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। 294 रन के टारगेट के जवाब में गाजियाबाद नाइटस 16 ओवर में 125 रन पर ही ढेर हो गया। सुमित सरदान ने 26 व  केशव चौहान ने 24 रन का योगदान दिया। शुभम गुप्ता ने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं ऋषभ जैन ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सिद्ध चौधरी को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post