यूथ इलेविन को आरएससीसी पर 108 रन से जीत मिली





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित रेड एपल हॉट वेदर ंटी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में यूथ इलेविन को आसान जीत मिली। टीम ने आरएससीसी को 108 रन से हरा दिया। यूथ इलेविन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन का विशाल स्कोर खडा किया। राम ने 34 गेंद पर 8 चौकों व 5 छक्कों से सजी 69 रन की विस्फोटक पारी खेली। 

अमन ने 28, आकाश गोयल ने 26 व मनीष ठाकुर ने 22 रन का योगदान दिया। टीम को 31 अतिरिक्त रन भी मिले। दीपांशु चौधरी ने 4 ओवर में 30 रन देकर व कप्तान निशु ने 2 ओवर में 15 रन देकर 2-2 विकेट लिए। 202 रन के टारगेट के जवाब में आरएससीसी 14.1 ओवर में 93 रन बनाकर ही ढेर हो गया। निश्चय पुनिया ने 27 व शुभ त्यागी ने 20 रन का योगदान दिया। कप्तान नीरज ने 2 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए। अमित सहगल ने 4 ओवर में 37 रन दिए और 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से राम को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post