मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समरकूल सीएमडी संजीव गुप्ता को सौंपा भूमि आवंटन पत्र




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- शुक्रवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समरकूल होम एप्लायंसेज लिमिटेड के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता को नोएडा औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक भूखंड का आवंटन पत्र सौंपा। 

यह आवंटन राज्य में औद्योगिक परियोजनाओं को बढ़ावा देने और निवेश आकर्षित करने की सरकार की नीति के तहत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी तथा नोएडा प्राधिकरण के सीईओ आर. के. सिंह भी उपस्थित रहे। समरकूल की ओर से सीएमडी संजीव गुप्ता के साथ कंपनी के डायरेक्टर अभिषेक गुप्ता और इंडिया सेल्स हैड श्री नरेश बत्रा भी मौजूद रहे।

भूखंड आवंटन पत्र प्राप्त करने के बाद समरकूल के सीएमडी संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उद्योग जगत को सभी सुविधाएं सरलता और पारदर्शिता से प्राप्त हो रही हैं। भयमुक्त वातावरण के कारण आज दुनिया के बड़े-बड़े निवेशक उत्तर प्रदेश में अपनी औद्योगिक इकाइयां स्थापित कर रहे हैं, जिससे प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस सहयोग के लिए हम प्रदेश सरकार के आभारी हैं। 

संजीव गुप्ता ने बताया कि नोएडा में मिलने वाले इस नए प्लांट से समरकूल का उत्पादन बढ़ेगा और सैकड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। कंपनी 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को और मजबूती देगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post