रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- गुरुकुल द स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में, स्कूल काउंसिल के लिए चुने गए पदाधिकारियों को विभिन्न पोर्टफोलियो के अंतर्गत उपाधियाँ प्रदान की गईं। काउंसिल के पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से पालन करने तथा स्कूल के नियमों और कानूनों के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखने की शपथ ली। मुख्य अतिथि एसीपी इंटेलीजेंसी प्रदीप सिंह नें विद्यार्थियों को भविष्य में निरंतर प्रगति करने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने एवं जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में गत वर्ष के स्कूल हेड बॉय राज चौधरी ने स्कूल ध्वज का दायित्व नवनिर्वाचित हेड बॉय निर्वाण भारद्वाज तथा हेड गर्ल अर्शिया सिंह को सौंपा। नवनिर्वाचित काउंसिल के अंतर्गत स्पोर्ट्स प्रीफेक्ट, डिसिप्लिन प्रीफेक्ट, कल्चरल प्रीफेक्ट व एकेडमिक प्रीफेक्ट को भी बैज द्वारा सम्मानित किया गया।ं विद्यालय निदेशक सचिन वत्स, निदेशक प्रशासन शिखा वत्स व प्रिंसिपल गौरव बेदी ने नए पदाधिकारियों कों अपनी क्षमताओं का सर्वाेत्तम उपयोग करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।