गाजियाबाद टाइटंस ने गाजियाबाद चौलेंजर्स को हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- दीवान क्रिकेट ग्राउंड नंदग्राम पर आयोजित लीजेंडस प्रीमियर लीग का गाजियाबाद टाइटंस व गाजियाबाद चैलेंजर्स के बीच खेला गया मैच बडे स्कोर वाला रहा। मैच में गाजियाबाद टाइटंस ने 21 रन से बाजी मारी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजियाबाद टाइटंस ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 241 रन का विशाल स्कोर बनाया। फिरोज चौधरी ने 26 गेंद पर 5 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 64 रन, मौहम्मद लुकमान ने 24 गेंद पर 7 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 45 रन व कप्तान निशांत ने 27 गेंद पर 1 चौके व 4 छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली। 

मौहम्मद आरिफ ने 36 व अनुज वर्मा ने  29 रन का योगदान दिया। राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने 4 ओवर में 38 रन देकर 3 व जगत सिंह बिष्ट ने 4 ओवर में 46 रन देकर 2 विकेट लिए। गाजियाबाद चौलेंजर्स की ओर से सोनू पंडित ने 34 गेंद पर 12 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 84 रन की शानदार पारी खेली। इसके बावजूद टीम 20 वें ओवर की अंतिम गेंद पर 220 रन बनाकर आउट हो गई। डॉ अजय त्यागी ने 41, पवन ने 23 व हिमांशु पांडे ने 22 रन का योगदान दियां। फिरोज चौधरी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट लिए। फिरोज चौधरी को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post