गाजियाबाद ग्लेडिएटर्स ने गाजियाबाद नाइटस को 38 रन से मात दी




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- नंदग्राम स्थित दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही लीजेंडस प्रीमियर लीग में गाजियाबाद ग्लेडिएटर्स व गाजियाबाद नाइटस के बीच मैच खेला गया। मैच में गाजियाबाद ने 38 रन से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर गाजियाबाद ग्लेडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 18 ओवर में 166 रन बनाकर आउट हो गया। गौरव शर्मा ने 20 गेंद पर 3 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 39 रन व अनिल शर्मा ने 19 गेंद पर 4 चौकों व छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली। राकेश रविश ने 19 रन का योगदान दिया। अजीत भारती ने 4 ओवर में 26 दिए और 5 बल्लेबाजों को आउट किया। 

जॉय जार्ज ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गाजियाबाद नाइटस की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 43 रन पर ही आधी टीम पवेलियन वापस लौट गई। जॉय जार्ज ने 41 रन का पारी खेलकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। टीम 15.2 ओवर में 128 रन पर ही सिमट गई। राहुल चौहान व धीरज त्यागी ने 20-20 रन का योगदान दिया। भूपेश दुआ ने 3.2 ओवर में 20 रन देकर 3 व चित्रगुप्त सतीश श्रीवास्तव ने 4 ओवर में  37 रन देकर 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भूपेश दुआ को दिया गय

Post a Comment

Previous Post Next Post