टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने एसडीएस क्रिकेट फाउंडेशन को हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर स्थित लक्ष्य स्पोटर्स क्रिकेट ग्राउंड पर टीपीजी क्रिकेट अकैडमी व एसडीएस क्रिकेट फाउंडेशन के बीच खेला गया 40 ओवरों का मैच रोमांचक रहा। टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने एसडीएस क्रिकेट फाउंडेशन को 11 रन से हराया। मैच में टॉस जीतकर टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 38.2 ओवर में 197 रन पर आउट हो गई। कप्तान चैतन्य ने 71 रन की पारी खेली। ली नव दत्ता ने 30 व विनय सिंह ने 22 रन का योगदान दिया। 

सूर्यांश व रजित कश्यप को 2-2 विकेट मिले। टीम के 4 बल्लेबाज रन आएट हुए। 198 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एसडीएस क्रिकेट फाउंडेशन 38.5 ओवर में 186 रन पर आउट हो गया और 11 रन से मैच हार गया। गर्व शर्मा ने 59 रन की पारी खेली। प्रियांशु बघेल ने 26 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच शारिब अख्तर ने 5 बल्लेबाजों को आउट किया।  पृथ्वी तोमर ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार शारिब अख्तर को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post