पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान से कार्यकर्ताओं को मिल रहा है संगठन मजबूती का मंत्र: राजेन्द्र अग्रवाल





विशाल वाणी.....✍🏻

बागपत :- मवीकलॉ के द हरी कैसल रिसोर्ट में भाजपा जिला इकाई द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के दो दिवसीय वर्ग का आयोजन किया गया। इस अभियान में भाजपा के अपेक्षित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं मेरठ के पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने वैचारिक अधिष्ठान पर बोलते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद ही भाजपा की मूल आत्मा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि अंत्योदय के सिद्धांत पर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से प्रशिक्षण देती रहती है। नई टीम के बनने के पश्चात राष्ट्रीय स्तर से लेकर मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का काम कर रही है। 

दूसरे सत्र में एबीवीपी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने प्रशिक्षुओं को कार्य पद्धति अपनाकर व्यक्तित्व निर्माण से संगठन निर्माण व संगठन निर्माण से समाज निर्माण करने का संकल्प लेकर उस पर अमल करने का आग्रह किया। पूर्व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सरदार एसपी सिंह व क्षेत्रीय आईटी संयोजक अम्बर स्वामी द्वारा मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया व आईटी प्रबंधन पर विस्तार पूर्वक बताया गया। 

सरदार एस पी सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग में सभी प्रशिक्षार्थियों को मीडिया के माध्यम से पार्टी के अभियान व सकारात्मक कार्यों को प्राथमिकता से प्रस्तुत करने की सलाह देते हुए कहा कि समन्वय बनाकर मीडिया बन्धुओं का सहयोग लें व उनका सहयोग करें। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने व्यावहारिक सत्र पर चर्चा करते हुए प्रबंधन सम्बंधी जानकारियों से अवगत कराया।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेश तोमर व डी के शर्मा ने भी वर्ग को संबोधित किया।

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को वैचारिक मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, कार्यपद्धति सीखने व योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की जा रही है। जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की ताक़त है और समाज में हर वर्ग के लोगों का सम्मान हमारा दायित्व बनता है।

इस दौरान राज्य मंत्री केपी मलिक, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, विधायक योगेश धामा, पूर्व विधायक सहेन्द्र सिंह चौहान, लोकेश दीक्षित, मंडल प्रभारी व जिला प्रशिक्षण वर्ग संयोजिका सरिता चौधरी, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री सतेन्द्र तुगाना, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ कुलप्रकाश, सुदेश चौहान, वेदपाल उपाध्याय, सूरजपाल सिंह, नपाध्यक्ष नीलम धामा, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ अमित राणा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रमेन्द्र धामा, ओम सिंह सहित प्रदेश, क्षेत्र, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post