रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- इंदिरापुरम स्थित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम में जापान के अग्रणी शैक्षिक समूह Gakken के सहयोग से विशेष “Learn with Japanese Precision” साइंस कैंप का आयोजन किया गया। यह तीन दिवसीय कैंप कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने विज्ञान को रोचक एवं प्रयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखा।
कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने Air, Water एवं Light जैसे विषयों पर विभिन्न प्रयोग किए तथा वैज्ञानिक अवधारणाओं को व्यवहारिक रूप से समझा। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नई गतिविधियों के माध्यम से सीखने का आनंद उठाया।
कैंप की विशेषताओं में Take-Home Science Kit एवं Certificate of Participation भी शामिल रहे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय सहयोग आधारित कार्यक्रम विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किक सोच एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति निधि गौड़ ने कहा, “हमारा उद्देश्य बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें अनुभवात्मक एवं वैश्विक शिक्षण पद्धतियों से जोड़ना है। इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, आत्मविश्वास एवं नई चीजें सीखने की प्रेरणा विकसित करती हैं।”
विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को आधुनिक एवं वैश्विक शिक्षण पद्धति से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। “Building Curiosity, Inspiring Young Scientists” की भावना के साथ आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक अनुभव रहा।