रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- विज्ञान भारती की मेरठ इकाई वसुधैव विज्ञान संस्थान द्वारा खेतान पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया। साथ ही विद्यार्थी विज्ञान मंथन का ब्रोशर भी जारी किया गया। समारोह का उदघाटन द्वीप खेतान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ आनंद कुमार के स्वागत भाषण से हुआ। मुख्य वक्ता भाभा अटॉमिक रिसर्च केंद्र कें वरिष्ठ वैज्ञानिक वाई पी गौतम रहे। उन्होंने अटॉमिक विद्युत केंद्र में विद्युत कैसे पैदा होती है और उससे वातावरण दूषित क्यों नहीं होता के बारे में बताया।
डीआरडीओ के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक व विद्यार्थी पिज्ञान मंथन के राज्य समन्वयक आर पी सिंह ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा में भाग लेने के फायदों की जानकारी दी और विद्यार्थियों को उसमें क्यों भाग लेना चाहिए, के बारे में बताया। विज्ञान भारती मेरठ प्रांत ईकाई के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिसोदिया, विद्यार्थी विज्ञान मंथन के के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ अरविंद, गौतम बुद्ध नगर जिले के जिला समन्वयक सी पी सिंह जी, आजीवन सदस्य रूप कुमार, डॉ अनिल वशिष्ठ, डीआरडीओ के पूर्व तकनीकी अधिकारी हरीश आदि भी मौजूद रहे।